NEET UG Result 2022 Declared: जारी हो गया नीट परीक्षा का रिजल्ट, neet.nta.nic.in पर डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 06:48 AM IST

NEET UG Result 2022 Released at neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने आज 7 सितंबर 2022 को नीट परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। एनटीए ने पहले ही उम्मीदवारों के लिए नीट आंसर की जारी कर दी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

NEET UG Result 2022 Declared: जारी हो गया नीट परीक्षा का रिजल्ट, neet.nta.nic.in पर डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET UG Result 2022 Declared: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2022 के लिए रिजल्ट आज 7 सितंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। बता दें कि नीट परीक्षा 17 जुलाई 2022 को देशभर में आयोजित की गई है। जिसके बाद से ही परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार नीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। जो अब समाप्त हो चुका है।

छात्रों को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने अब सभी उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर डायरेक्ट लिंक और फिर नीचे आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स को देख सकते हैं।

NEET 2022 रिजल्ट लिंक यहां चेक करें- NEET UG Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

पहले ही जारी हो चुकी है प्रोविजनल आंसर की:

NEET 2022 आंसर की 31 अगस्त, 2022 को जारी कर दी गई है। जिसके बाद उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने के लिए 2 सितंबर तक का समय दिया गया था। अब एनटीए ने उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों के आधार पर नीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 

NEET 2022 Result website neet.nta.nic.in Link - NEET Result on neet.nta.nic.in

How to Check NEET Result 2022: ऐसे चेक करें नीट का रिजल्ट

  • नीट परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है- 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर  ‘NEET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। 
  • स्क्रीन पर NEET यूजी परीक्षा 202 का रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

बता दें कि नीट परीक्षा 2022 के लिए कुल 18.72 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया  था। वहीं एनटीए के अनुसार,  NEET यूजी परीक्षा में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब इन सभी उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 

End of Article