NEET PG 2022 Postponed: इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 07:44 AM IST

NEET PG 2022 Postponed: स्वास्थ्य मंत्रालय NEET PG 2022 कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की घोषणा कर चुका है जबकि आज सुप्रीम कोर्ट में इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव व अन्य चीजों को लेकर सुनवाई की जानी है...

NEET PG 2022 Postponed: इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

NEET PG 2022 Postponed: National Eligibility Cum Entrance Test, NEET PG 2022 Postponed Date अब 21 मई, 2022 के लिए निर्धारित है। जैसा कि आप जानते हैं कि 4 फरवरी से सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है और आज 8 फरवरी, 2022 को सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। बताते चलें कुल मिलाकर दो मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी - पहला परीक्षा तिथि टकराव की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए जबकि दूसरा मामला इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव से जुड़ा था।

परीक्षा को स्थगित कर दिया है लेकिन इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव को लेकर अभी फैसला आना बाकी है।

NEET PG 2022 Postponed 4 फरवरी, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई थी। छात्रों को कुछ राहत प्रदान करते हुए, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा 25 मार्च तक बढ़ा दी गई थी।

अब तक, याचिकाकर्ताओं ने बताया है कि NEET PG 2022 परीक्षा में 8 सप्ताह की देरी भी पर्याप्त नहीं है। इसलिए, उन्होंने इंटर्नशिप पूरा करने और परीक्षा तिथियों में अंतर के संबंध में समाधान मांगा है।

इंटर्नशिप की समय सीमा को लेकर क्या फैसला या आदेश आता है, इसके बारे में जल्द ही आपको इस पेज पर अपडेट दे दिया जाएगा। अभी तक, इंटर्नशिप की समय सीमा 31 मई, 2022 निर्धारित की गई है।

इस संबंध में, याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि चूंकि वे COVID ड्यूटी में व्यस्त थे, इसलिए उनकी इंटर्नशिप को स्थगित कर दिया गया है। इसलिए, वे चाहते हैं कि उन्हें इंटर्नशिप पूरा करने का मौका दिया जाए। जो उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए हैं, उनके लिए रास्ता निकाला जाए। NEET PG 2022 Postponed और SC hearing से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर विजिट करते रहें।

End of Article