NCVT MIS ITI Result 2022: जारी हो गया एनसीवीटी आईटीआई परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:09 PM IST

NCVT MIS ITI Result 2022 1st Year, 2nd Year: राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2022 जारी! एनसीवीटी का परिणाम प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए जारी किया गया

NCVT MIS ITI Result 2022: जारी हो गया एनसीवीटी आईटीआई परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NCVT MIS ITI Result 2022 1st Year, 2nd Year: राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2022 जारी! एनसीवीटी का परिणाम प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ncvtmis.gov.in पर जा सकते हैं और अपने आईटीआई परिणाम ऑनलाइन देख सकते इन परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, सेमेस्टर और परीक्षा प्रणाली की कुंजी की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनसीवीटी की वेबसाइट अभी डाउन है।

जानें पासिंग मार्क्स के बारे में

एनसीवीटी आईटीआई परीक्षा 2022 अगस्त 2022 में आयोजित की गई थी और परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। आईटीआई परिणाम पीडीएफ 2022 डाउनलोड करने पर, उम्मीदवार अपना नाम, स्कोर, अनुभाग-वार अंक और अन्य विवरण देख सकते हैं।

How to Check NCVT ITI Result 2022

  • आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, आईटीआई टैब पर क्लिक करें, एक नया वेबपेज खुलेगा
  • एनसीवीटी आईटीआई परिणाम लिंक पर क्लिक करें, एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
  • पूछे गए अनुसार अपना रोल नंबर, परीक्षा प्रणाली, सेमेस्टर और अन्य विवरण दर्ज करें
  • एनसीवीटी आईटीआई परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करना न भूलें।

NCVT ITI परीक्षा 2022 अधिकारियों द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाता है। एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई प्रमाण पत्र 2022 उन उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा जो ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त किए हैं। 

End of Article