UPTET 2022 Notification: जल्द जारी होगा UPTET 2022 का नोटिफिकेशन, यहां चेक करें ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 12:57 PM IST

UPTET 2022 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग जल्द ही यूपीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी की जा सकती है। हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने की डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है...

UPTET 2022 Notification: जल्द जारी होगा UPTET 2022 का नोटिफिकेशन, यहां चेक करें ताजा अपडेट

UPTET Notification 2022 at updeled.gov.in: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग अब जल्द ही UPTET परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग इसी हफ्ते UPTET परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा। उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार UPTET परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam 2022) यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

चेक करें UPTET 2022 का परीक्षा पैटर्न 

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर प्राइमरी टीचर पेपर PRT कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि दूसरा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर TGT कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए आयोजित किया जाता है। हालांकि जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों परीक्षा देनी होंगी। 

UPTET Notification 2022: ऐसे करें आवेदन
 
एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं- 



  •  सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर जाकर ‘UPTET 2022 Notification’ लिंक पर क्लिक करें।
  •  आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  •  अपना पंजीकरण करें, आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।
  •  अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपका यूपीटीईटी 2022 फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

ये है आवेदन शुल्क 

बता दें यूपीटीईटी पेपर-1 के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं उम्मीदवारों को बता दें कि पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है, वहीं एससी, एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये है। जो उम्मीदवार दोनो पेपर मे शामिल होना चाहते हैं उनके लिए अलग शुल्क निर्धारित होगा।

End of Article