JEE Main Admit Card: जेईई मेन 2022 सेशन 1 के प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 09:09 PM IST

JEE Main Session 1 Admit Card Date: जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2022 को रात 11:50 बजे समाप्त हो चुकी है और अब एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं।

JEE Main Admit Card: जेईई मेन 2022 सेशन 1 के प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

JEE Main 2022 Session 1 Admit Card: एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2022 सेशन 1 के एडमिट कार्ड जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) - 2022 सेशन 1 आवेदन पत्र 18 अप्रैल को फिर से खोला गया। जेईई मेन 2022 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल को रात 11:50 बजे समाप्त हुई।

जेईई मेन का पहला सेशन 20 जून, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022 को आयोजित होने वाला है।

जेईई मेन 2022 सेशन 1 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें

  1. जेईई, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2022 सेशन 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवश्यक लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट के विकल्प को क्लिक करें।
  4. जेईई मेन 2022 सेशन 1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड  डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन फीस 600 रुपये जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 325 रुपये रखा था।

जेईई मेन परीक्षा से भारत भर के तमाम प्रतिष्ठित एनआईटी यानी राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। इसके साथ ही यह आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए जरूरी जेईई एडवांस के छात्रों के लिए पात्रता भी सुनिश्चित करती है।

End of Article