JAC 9th Result 2020: जैक की नौवीं कक्षा के परिणाम हुए घोषित, jacresults.com पर चेक करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 02:07 PM IST

JAC 9th Result Today: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 9 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। jac.jharkhand.gov.in पर देखें रिजल्ट।

JAC 9th Result 2020: जैक की नौवीं कक्षा के परिणाम हुए घोषित, jacresults.com पर चेक करें

रांची: झारखंड बोर्ड आज 9वीं के छात्रों का कक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा 1 बजे होनी थी लेकिन तकरीबन 2 बजे रिजल्ट का ऐलान किया गया। इसके साथ ही राज्य के 4.22 लाख छात्र छात्राओं का तीन महीने से चल रहा इंतजार खत्म हो गया। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in. पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक साइट पर परिणाम देखा जा सकता है।

JAC Board Class 9 Result 2020: ऐसे चेक करें रिजल्ट
जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
9वीं कक्षा के रिजल्ट की उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद खुले नए पेज पर कैंडिटेट को अपना रोल नंबर और अन्य डीटेल्स दर्ज करना होगा। 
ओके क्लिक करने के बाद आपके रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा इसे डाउनडोल करके भविष्य के लिए प्रिंट कर लें।

जेएसी की 9वीं की परीक्षा में 5 में से कम से कम 4 विषयों में पास होना जरूरी है। यदि कोई परीक्षार्थी एक विषय की परीक्षा में फेल होता है तो उसे ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाएगा। सभी विषयों में पास होने के लिए 100 में से 33 अंक लाना अनिवार्य है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in. पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।





जनवरी में झारंखड के 942 परीक्षा केंद्रों में 9वीं की परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। JAC द्वारा कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षा ओएमआर सीट के माध्यम से ली गई थी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का अध्ययन करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था। ऐसे में अब रिजल्ट की घोषणा किसी भी क्षण हो सकती है।

झारखंड बोर्ड के नौवीं के रिजल्ट 1 बजे के बाद कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in. पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल तकरीबन 4.22 लाख छात्रों ने परीक्षाओं भाग लिया था। परीक्षाएं 21 -22 जनवरी को आयाजित हुई थी।

कुछ ही देर बार झारखंड बोर्ड की 9वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in. पर चेक कर सकते हैं। छात्र कृपया ध्यान दें कि jac.nic.in and और  jacresults.com बंद हो चुकी हैं। ऐसे में नई वेबसाइट पर ही परिणाम चेक करें। छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती हैं कि वो jac.jharkhand.gov.in पर ही चेक करें। रिजल्ट jharupdate.com पर भी उपलब्ध होंगे। 

जेएसी काउंसिल ने ये भी बताया था कि कक्षा आठवीं का रिजल्ट भी इसी सप्ताह घोषित होगा। वहीं 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के जुलाई में घोषित होने की संभावना है। 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन की परीक्षा पिछले सप्ताह शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी इस बारे में और जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in. पर हासिल कर सकते हैं। 

छात्र छात्राएं झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in. पर परिणाम देख जा सकते हैं। जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2020 की तारीख और समय की पुष्टि बोर्ड के सचिव महीप कुमार सिंह ने एक दैनिक अखबार के साथ बातचीत में की थी।

इस साल झारखंड बोर्ड की कक्षा 9 की परीक्षा में 4.22 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था। ये परीक्षाएं 21 से 22 जनवरी के बीच आयोजित की थीं और माना जा रहा था कि परिणाम की घोषणा मार्च में की जाएगी लेकिन कोरोना वायरस के कारण उपजे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण रिजल्ट समय से घोषित नहीं किया जा सका। पिछले तीन महीने से छात्र-छात्राएं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Article