ICSE, ISC Term 1 Result 2022 Declared: जारी हो गया टर्म 1 रिजल्ट, ऐसे करवा सकेंगे रिचेकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 10:55 AM IST

ICSE, ISC Term 1 Result 2022 Declared: Council for the Indian School Certificate Examinations, CISCE, ISC Term 1 Result 2022 जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र CISCE 10वीं, 12वीं के परिणाम आधिकारिक साइट से देख सकते हैं।

ICSE, ISC Term 1 Result 2022 Declared: जारी हो गया टर्म 1 रिजल्ट, ऐसे करवा सकेंगे रिचेकिंग

ICSE, ISC Term 1 Result 2022 Released: Council for the Indian School Certificate Examinations, CISCE, ISC Term 1 Result 2022 जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र CISCE 10वीं, 12वीं के परिणाम (ISC, ICSE Results 2022) आधिकारिक साइट से देख सकते हैं। Term 1 scores देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक​ का प्रयोग करें। जबकि अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

ICSE, ISC Term 1 Result 2022 ऐसे करें चेक

  • छात्र काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाएं
  • होमपेज पर, 'ICSE/ISC Sem 1 Results 2021-22' नाम के लिंक पर जाएं।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करने पर, कक्षा 10 और 12 दोनों के छात्रों को अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद, कक्षा 10 के लिए आपका आईसीएसई सेमेस्टर 1 का परिणाम और/या कक्षा 12 के छात्रों के लिए आईएससी टर्म 1 का परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।

ISC, ICSE Result 2022 Released: एसएमएस के जरिये यूं देखें रिजल्ट

  • ICSE Semester-1 Results 2021-2022 देखने के लिए 09248082883 पर मैसेज करिये — ICSE  
  • ISC Semester-1 Results 2021-2022 देखने के लिए 09248082883 पर मैसेज करिये — ISC

ISC, ICSE Result 2022 Declared: रीचेकिंग की फेसिलिटी उपलब्ध

ISC, ICSE Result 2022 आज सुबह 10 बजे घोषित किया गया है। सीआईएससीई ने स्पष्ट कर दिया है कि कागजों की दोबारा जांच कराने का विकल्प उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए प्रति विषय रीचेकिंग फीस देनी होगी।

ISC, ICSE Result 2022 Declared: Rechecking Process

10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की दोबारा जांच की सुविधा आज सुबह 10 से 7 फरवरी से 10 फरवरी, 2022 को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध होगी।

  • छात्र cisce.org पर जाएं।
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार, ICSE Result 2022 or ISC Result 2022 रिचेकिंग के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • केवल एक बार ही आवेदन जमा किया जा सकता है, इसलिए, उस विषय का चयन करें जिसके लिए आप करना जमा करना चाहते हैं।
  • 1000 रुपये प्रति पेपर के आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

रीचेकिंग के​ लिए फीस केवल ऑनलाइन की जा सकती है। यह भुगतान वापस नहीं किया जाएगा। छात्रों को दिए गए अंकों में किसी भी तरह के बदलाव के मामले में, उन्हें सीआईएससीई के नियमों के अनुसार स्कोर कार्ड का संशोधित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

End of Article