HBSE 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in और bsehexam.org पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 02:38 PM IST

HBSE Haryana Board 12th Result 2022 on www.bseh.org.in, bsehexam.org, theboardresults.in: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी आज 15 जून को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in और bsehexam.org पर करें चेक

HBSE Haryana Board 12th Result 2022 on www.bseh.org.in, bsehexam.org, theboardresults.in: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच आज, 15 जून 2022 को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने एक अंग्रेजी दैनिक से बाद करते हुए इस बात की पुष्टि की है। जगबीर सिंह के अनुसार कक्षा 12वीं के परिणाम बुधवार (15 जून) को यानी आज के दिन ही घोषित किए जाएंगे। एक बार कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर कक्षा 12वीं के लिए अपना हरियाणा बोर्ड परिणाम चेक कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे है कि कक्षा 12वीं के  रिजल्ट आज शाम 6 बजे जारी हो सकते हैं। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल रिजल्ट जारी होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

HBSE 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks here

How To check HBSE 12th class Result 2022
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-


  • स्टेप-1 सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org.in पर जाएं।
  • स्टेप-2 होमपेज पर ‘HBSE class 12th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3 इसके बाद जरूरी सूचना जैसे रोलनंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप-4 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप-5 भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

List of Websites to Check HBSE Class 12th Results 2022
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए सभी छात्र इन वेबसाइटों पर जा सकते हैं-

  • bseh.org.in
  • examresults.net
  • indiaresults.com

कक्षा 12वीं के लगभग 2.9 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख से अधिक बच्चे उपस्थित हुए थे। जिसमें से कुल 3,68,000 कक्षा 10वीं की परीक्षा और कुल 2,90,000 छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

हरियाणा बोर्ड ने इस वर्ष सिलेबस में की थी कटौती
हरियाणा बोर्ड के इस साल की बोर्ड परीक्षा करीब 1700 एक्जाम सेंटर में आयोजित की गई थी। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड ने अपने कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों को कुछ राहत दी थी। हरियाणा बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस में 30% तक की कटौती की है।



End of Article