LIVE

Bseh.org.in, HBSE Haryana Board 12th Result 2022 : घोषित हुए हरियाणा बोर्ड रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 15, 2022, 21:29 IST

Bseh.org.in, HBSE Haryana Board 12th Result 2022 on www.bseh.org.in, bsehexam.org, Sarkari Result 2022: हरियाणा बोर्ड ने आखिरकार 12वीं कक्षा के लिए परिणाम जारी कर दिया। यह परिणाम दोपहर 3 के बाद जारी किए गए। छात्र इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर से देख सकते हैं। इस पेज पर डायरेक्ट लिं​क दे दिया गया है, जल्द ही 10वीं कक्षा के लिए भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Bseh.org.in, HBSE Haryana Board 12th Result 2022 : घोषित हुए हरियाणा बोर्ड रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

Bseh.org.in, HBSE Haryana Board 12th Result 2022 on www.bseh.org.in, Sarkari Result 2022 : हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या बीएसईएच ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ​हरियाणा 10वीं का भी जल्दी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कक्षा 10वीं की मूल्याकंन प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है और उसका रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं के लिए वेबसाइट पर रिजल्ट स्टेटस को अपलोड किए जाने का काम चल रहा है, जो कि जल्द ही पूरा हो जाएगा। एक बार परिणाम आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in से स्कोर देखा जा सकेगा। 

HBSE 10th 12th Result 2022 Today : Check Result Direct Link | HBSE 10th Result 2022 Direct Link

हरियाणा बोर्ड के छात्र जो कक्षा 12वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अब आधिकारिक साइट से रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम को दोपहर में जारी किया गया है।

HBSE 12th Result 2022 Direct Link | UP Board Result 2022 | JAC 10th 12th Result 2022

JUN 15, 2022 20:34 IST

दूसरे स्थान पर जींद की मुस्कान और कुरुक्षेत्र की छात्रा साक्षी संयुक्त रूप से रहीं

दूसरे स्थान पर जींद की मुस्कान और कुरुक्षेत्र की छात्रा साक्षी संयुक्त रूप से रहीं। इन दोनों ने 496 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर हिसार की श्रुति और पलवल की पूनम ने अपना कब्जा जमाया, दोनों छात्राओं ने 495 अंक हासिल किए।  
 

JUN 15, 2022 19:50 IST

BSEH 12th Result 2022 2022, जानें कितना रहा Pass Percentages

कुल 87.08% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा देने वाले 2,45,685 उम्मीदवारों में से 2,13,949 उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 23,604 उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट मिला है.

- लड़कियों का पास प्रतिशत 90.51 फीसदी

- लड़कों का पास प्रतिशत 83.96 प्रतिशत रहा।

JUN 15, 2022 18:46 IST

2021 में, एचबीएसई 12 वीं के टॉपर्स की घोषणा नहीं की गई थी

साल 2021 में एचबीएसई 12 वीं के टॉपर्स की घोषणा नहीं की गई थी क्योंकि परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने 100% पास प्रतिशत भी दर्ज किया था। हालांकि, 2020 एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स की घोषणा की गई थी जिसमें भी एक लड़की ने ही टॉप किया था।
 

JUN 15, 2022 18:08 IST

एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने ही जगह बनाई 

हरियाणा, एचबीएसई टॉपर सूची 2022 में हरियाणा बोर्ड के परिणामों के सभी टॉप करने वाले नामों का उल्लेख किया गया है। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा दिया है। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने ही जगह बनाई है।

JUN 15, 2022 17:38 IST

काजल ने 12वीं रिजल्ट 2022 में 498 अंकों के साथ किया टॉप

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम आज 15 जून को घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी कर दी है। इस बार (HBSE Class 12th Topper Kajal) काजल ने 12वीं रिजल्ट 2022 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के सभी छात्र, एचबीएसई की टॉपर सूची और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।
 

JUN 15, 2022 16:44 IST

Haryana Board results 2022 - लड़कियों ने मारी माजी

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस साल लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। कुल एक लाख छह हजार 102 लड़कियां पास हुईं। 90.51 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की। वहीं, 83.96 फीसदी छात्र पास हुए।

JUN 15, 2022 16:06 IST

Haryana Board results 2022 - टॉपर्स की हुई घोषणा

छात्र कृपया ध्यान दें कि 2021 में, एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स की घोषणा नहीं की गई थी क्योंकि परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार काजल ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2022 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं की टॉपर सूची और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक किए जा सकते हैं।

JUN 15, 2022 15:54 IST

Haryana Board results 2022 - देखें कितने फीसदी गया रिजल्ट

हरियाणा, एचबीएसई टॉपर सूची 2022 में हरियाणा बोर्ड के परिणामों के सभी शीर्ष स्कोरर के नामों का उल्लेख है। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया।
 

JUN 15, 2022 15:40 IST

Haryana Board results 2022 - टॉपर्स के नाम जारी

हरियाणा बोर्ड ने अभी केवल 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए हैं। साथ ही उसने टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए हैं।. इस बार काजल ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2022 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है। 

JUN 15, 2022 15:36 IST

bseh.org.in - जारी हुए परिणाम

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम को अब bseh.org.in से देखा जा सकता है।
 

JUN 15, 2022 15:25 IST

BSEH Class 10, 12 results - एचबीएसई 12वीं परिणाम पहले

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हरियाणा बोर्ड, एचबीएसई 12वीं परिणाम 2022 को ऑनलाइन चेक करें। इस bseh.org.in वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट, यदि यहां से दिक्कत आती है तो आपको इस पेज पर दिए जाने वाले डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखने की सुविधा दी जाएगी।
 

JUN 15, 2022 14:51 IST

Haryana Board results 2022 - रिजल्ट जारी करने की हो गई तैयारी

हरियाणा बोर्ड के 12वीं की छात्र-छात्राओं का इंतजार कुछ देर में खत्म हो जाएगा। यह रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं, भले 3 बजे जारी नहीं हुए लेकिन शाम तक में जारी होने की पूरी संभावना है। पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है, इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JUN 15, 2022 14:40 IST

Haryana Board results 2022 - एसएमएस से देखें परिणाम

एसएमएस पर हरियाणा बोर्ड का परिणाम देखने के लिए, 'RESULTHB12' टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। सूत्रों के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है, और कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। इन परिणामों को bseh.org.in पर जारी किया जाएगा।

JUN 15, 2022 14:34 IST

bseh.org.in - अभी नहीं आया परिणाम? देखें अपडेट

हरियाणा बोर्ड भिवानी ने अपने बीएसईएच परिणाम 2022 की घोषणा अब कुछ देर में की जा सकती है। छात्र अपने 10वीं 12वीं कक्षा के हरियाणा बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in और अन्य वेबसाइटों पर देख सकेंगे।

JUN 15, 2022 14:24 IST

BSEH Class 10, 12 results - परिणाम जारी, यहां देखें अपडेट

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा हाल के अपडेट के अनुसार, रिजल्ट जारी होने में कुछ मिनट बचे हैं। इन रिजल्ट्स को bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। यदि वेबसाइट न खुले तो http://www.indiaresults.com से भी परिणाम देखा जा सकता है।

JUN 15, 2022 13:59 IST

इतने सेंटर्स में हुआ था एग्जाम 

कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 1700 सेंटर्स में आयोजित करवाए गए थे।

JUN 15, 2022 13:31 IST

कैसी होगी मार्कशीट

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आने के बाद छात्र अपना मार्कशीट अपने विद्यालय से कलेक्ट कर पाएंगे। छात्रों की मार्कशीट पर उनके नाम के साथ स्कूल की डिटेल्स, बोर्ड एग्जाम का रोल नंबर, सभी सब्जेक्ट के मार्क्स और टोटल मार्क्स समेत अन्य जानकारी दी होगी।

JUN 15, 2022 13:04 IST

रिजल्ट देखने के लिए यह चीज है जरूरी

कहा जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड अब जल्द ही कक्षा बारहवीं के नतीजे जारी करने वाला है। अपना परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगइन क्रैडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी जरूर अपने पास रखें।

JUN 15, 2022 12:34 IST

BSEH Class 10, 12 results - बीएसईएच कार्यालय से आई खबर, इस समय आएंगे रिजल्ट

हरियाणा के भिवानी स्थित बीएसईएच कार्यालय ने पुष्टि की है कि वरिष्ठ माध्यमिक परिणाम आज दोपहर में किसी समय घोषित किए जाएंगे। जबकि कई रिपोर्टों ने संकेत दिया है कि एचबीएसई कक्षा 12 के परिणाम पहले दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस मीट में घोषित किए जाएंगे, इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर इसकी ऑनलाइन घोषणा की जाएगी। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस डाटा की पुष्टि नहीं करता है।

JUN 15, 2022 11:44 IST

BSEH 12th Result यहां देखें कब आएगा परिणाम?

एचबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 कब आएगा? इसके लिए सटीक जानकारी नहीं है लेकिन ​एक मीडिया हाउस के ​अनुसार, या तो रिजल्ट या रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार की घोषणा की जा सकती है। हरियाणा बोर्ड  bseh.org.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव करेगा।

JUN 15, 2022 11:44 IST

BSEH 12th Result bseh.org.in से देखें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से परिणाम जारी होने के बाद आप इन परिणामों को bseh.org.in पर से देख सकेंगे। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा, रिजल्ट देखने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी, जो कि प्रवेश पत्र से मिल जाएगी।

JUN 15, 2022 11:44 IST

BSEH 12th Result रिजल्ट तारीख, समय की घोषणा जल्द

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन या बीएसईएच भिवानी ने कथित तौर पर एचबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख, समय की घोषणा की है। हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट्स आज शाम 6 बजे के आसपास जारी हो सकते हैं।