DTC Bharti 2022: डीटीसी का नया नोटिफिकेशन हुआ जारी, इन वैकेंसी के लिए भर्ती की है तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 05:18 PM IST

DTC Bharti 2022: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की ओर से सेक्शन अफसर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके विवरण को नीचे विस्तार से देख सकते हैं।

DTC Bharti 2022: डीटीसी का नया नोटिफिकेशन हुआ जारी, इन वैकेंसी के लिए भर्ती की है तैयारी

DTC Recruitment 2022: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने सेक्शन अफसर, असिस्टेंट फिटर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू की गई है।

DTC Bharti 2022: 367 पद खाली
डीटीसी की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेक्शन अफसर के 10 पद, असिस्टेंट फिटर के 175 पद, असिस्टेंट फोरमैन के 112 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के 70 पदों को शामिल किया गया है। सेक्शन अफसर और असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए चयनित उम्मीदवार को 35,400 रुपये प्रति महीने तक वेतन मिलेगा। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों 17,693 रुपये प्रति महीने तक वेतन मिलेगा।

DTC भर्ती के लिए यहां करें आवेदन:
सभी योग्य उम्मीदवार सेक्शन अफसर पद की भर्ती लिए आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in की मदद से 11 मई 2022 तक और अन्य पदों के लिए 4 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

ऐसे DTC उम्मीदवार करें आवेदन: सेक्शन अफसर और असिस्टेंट फोरमैन पदों को लेकर भर्ती के लिए उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र  18 साल से 25 साल के बीच हो। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

End of Article