CTET July 2022 Notification: खुशखबरी! इस दिन से शुरू होंगे सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन, देखें नोटिफिकेशन अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 01:06 PM IST

CTET 2022 Notification: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे बिना सीटेट क्वालीफाई किए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आवेदन नहीं कर सकते हैं।

CTET July 2022 Notification: खुशखबरी! इस दिन से शुरू होंगे सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन, देखें नोटिफिकेशन अपडेट

CTET July 2022 Notification: सीबीएसई के स्कूलों में अध्यापक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई जुलाई यानी पहले सत्र के लिए नोटिफिकेशन मार्च में जारी करता है। ऐसे में सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। इसके बाद से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि, सीबीएसई मई के अंतिम सप्ताह तक सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर सकता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय और राज्य के शिक्षक भर्ती में शामिल होने के योग्य हो जाते हैं।

बिना सीटेट क्वालीफाई किए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आवेदन नहीं कर सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से (CTET July 2022 Notification) आप आवेदन कर सकेंगे।

CTET 2022 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन:

  1. सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. हो मपेज पर जाकर Apply For July CTET Exam 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र यानी रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, यहां रजिस्ट्रेशन करते ही आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आ जाएगा।
  4. आवेदन फॉर्म को पूरा भरें, सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए अपना आवेदन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

बता दें बोर्ड ने अभी सीटीईटी 2022 परीक्षा से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। सीबीएसई हर साल जुलाई और दिसंबर में दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है।

ऐसा रहेगा पेपर पैटर्न: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित करता है। पहला पेपर प्राथमिक स्तर वाले अभ्यर्थियों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। जबकि दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है जो 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं प्राइमरी और अपर प्राइमरी के अभ्यर्थियों को दोनों पेपर देना अनिवार्य होता है।

End of Article