CRPF Recruitment 2022: सीआरपीएफ में टीचर के पदों पर निकली नौकरी, जानिए वैकेंसी का पूरा विवरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 10:05 PM IST

CRPF Teacher Recruitment 2022: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ विभाग में शिक्षक और हेड मिस्ट्रेस पदों की भर्तियां निकली हैं। पुलिस बल के मोंटेसरी स्कूल ग्रेटर नोएडा के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है।

CRPF Recruitment 2022: सीआरपीएफ में टीचर के पदों पर निकली नौकरी, जानिए वैकेंसी का पूरा विवरण

CRPF Teacher Bharti 2022: सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मोंटेसरी स्कूल ग्रेटर नोएडा के लिए हेड मिस्ट्रेस, टीचर और आया के पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 मई 2022 से 13 मई 2022 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

सीआरपीएफ पदों पर होगी भर्ती: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अंतर्गत इस शिक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से हेड मिस्ट्रेस के लिए 1 पद, टीचर के लिए 3 पद और आया के लिए 2 पद शामिल किए गए है। इसके अलावा उम्मीदवार चयन शैक्षणिक योग्यता आधार पर किया जाएगा।

सीआरपीएफ टीचर पदों पर नौकरी: सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मोंटेसरी स्कूल ग्रेटर नोएडा के लिए हेड मिस्ट्रेस, टीचर और आया पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 मई 2022 से 13 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

CRPF भर्ती आयु सीमा: हेड मिस्ट्रेस के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 30 से 40 साल आया के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष और टीचर के पद के लिए 21 से 40 साल की मांग की गई है।

शैक्षिक योग्यता: हेड मिस्ट्रेस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड और 50 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। टीचर के पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएड के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा आया पद के लिए उम्मीदवार 5वीं पास हो।

End of Article