CGBSE Class 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के नतीजे हो गए हैं जारी, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 03:13 PM IST

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022 on cgbse.nic.in, cgbse.net: छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से आज दोपहर में कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षार्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं।

CGBSE Class 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के नतीजे हो गए हैं जारी, ऐसे करें चेक

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 2022, आज यानि 14 मई को जारी हो गया है। इसकी घोषणा ऑनलाइन की गई है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने डिजिटल स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्‍हें अपने रोल नंबर समेत अन्‍य जरूरी डिटेल के जरिए लॉगिन करना होगा। 

CGBSE 12वीं के परिणाम की ऑनलाइन घोषणा के बाद, छात्र CGBSE परिणाम 2022 मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल प्रशासकों से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र केवल उस छात्रों के लिए उपलब्ध होगा जिन्‍होंने बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण कराया था। 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। 

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। महामारी के कारण, वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर, CGBSE 12 वीं के परिणाम घोषित किए गए थे। उस दौरान वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था। 

ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर, 'CGBSE 12th result 2022 Arts, Commerce, Science' लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। 
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपका 12वीं साइंस या आर्ट्स या कॉमर्स का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसे चेक और डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट रख लें। 

टॉपरों को मिलेगा ये ईनाम 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सम्‍मेलन में घोषणा की थी कि सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 के राज्य और जिला स्तर के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सवारी निशुल्‍क कराई जाएगी। ये उनके लिए ईनाम होगा। इसका उद्देश्य अन्य छात्रों को भी अच्छा प्रदर्शन करने और अपने करियर को आसमान के समान ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित करना है।

End of Article