CBSE Board Class 10th Result 2022 on www.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा डिजिलॉकर कक्षा 10वीं टर्म II के परिणाम घोषित करने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 10वीं की टर्म 2 परीक्षा में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
26 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित हुई थी परीक्षा: शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सफलतापूर्वक टर्म 2 कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 आयोजित की थी। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। अब सभी छात्र कक्षा 10 वीं के परिणाम की तारीख और समय का इंतजार कर रहे थे। जो छात्र 10वीं कक्षा की टर्म 2 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑनलाइन परिणाम देखने सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं-
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर मुख्य वेबसाइट लिंक खोलें।
- नवीनतम समाचारों और घोषणाओं के लिए होम पेज देखें।
- टर्म II कक्षा 10 वीं का रिजल्ट लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।
- सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें और विवरण की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सीबीएसई 10वीं प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंटआउट लें।

