BSEB, Bihar Board Answer Key Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट या कक्षा 12 के कम्पार्टमेंट और विशेष परीक्षा, 2022 में पूछे गए बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार बीएसईबी इंटर कम्पार्टमेंट, विशेष परीक्षा उत्तर कुंजी 2022 को बोर्ड की वेबसाइट biharboardoline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट, विशेष परीक्षा में कुल अंकों के 50 प्रतिशत के प्रश्न वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार के थे। छात्र और अभिभावक 11 मई को शाम 5 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
बीएसईबी इंटर कम्पार्टमेंट, विशेष परीक्षा आंसर की 2022 कैसे चेक करें:
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
बीएसईबी आंसर की लिंक पर क्लिक करें। रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
वस्तुनिष्ठ यानी बहुविकल्पीय प्रकार के सवालों की आंसर की डाउनलोड करें।
इन परीक्षा के परिणाम छात्रों और अभिभावकों की ओर से उठाई गई आपत्ति को दूर करने के बाद घोषित किए जाएंगे। इंटर विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो इस साल की शुरुआत में इंटर फाइनल परीक्षा में शामिल होने में असफल रहे, कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे और पास नहीं हुए थे।

