क्रिकेट

IPL Auction 2027: कब होगा आईपीएल 2027 का ऑक्शन, बीसीसीआई ने दी जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 18, 2026, 10:39 PM IST

IPL Auction 2027: आईपीएल 2027 ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई की सालाना बैठक में फैसला ले लिया गया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि इस बार का ऑक्शन भारत में आयोजित होगा। आखिरी बार 2023 में भारत में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया गया था।

Image

आईपीएल ऑक्शन (साभार-X)

IPL Auction 2027: मुंबई में हुए बीसीसीआई की सालाना बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों पर भी फैसला लिया गया। इस बैठक में आईपीएल ऑक्शन पर भी बड़ा फैसला लिया गया। इस बार का आईपीएल ऑक्शन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। यह 2023-27 सत्र का आखिरी मिनी ऑक्शन होगा। इसके अलावा आईपीएल के दो दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में बीसीसीआई इसे भव्य तरीके मनाना चाहती है। पिछले 3 ऑक्शन की बात करें तो यह भारत से बाहर आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार यह ऑक्शन भारत में होगा। आखिरी बार भारत में इसका आयोदन साल 2023 में हुआ था। पिछला 3 ऑक्शन क्रमश: दुबई, जेद्दाह और अबू धाबी में हुआ था।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। अरुण सिंह धूमल और खैरुल मजुमदार को एक बार फिर से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में जगह दी गई। दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों और उपलब्ध खिलाड़ियों पर बोली लगाती है। आईपीएल 2027 में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

इंपैक्ट प्लेयर नियम पर चर्चा

आईपीएल 2027 में में ऐसा हो सकता है कि आपको इंपैक्ट प्लेयर नियम देखने को ना मिले। इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल से लेकर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा विरोध जता चुके हैं। बीसीसीआई ने इस नियम पर सभी फ्रेंचाइजियों की राय मांगी थी। सभी टीमों की ओर से इस नियम पर अपनी राय आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को देनी है। इसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
End of Article