Bihar Board 12th Special Exam: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा विवरण, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 08:17 PM IST

Bihar Board 12th compartmental Special Exam 2022: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट स्पेशल एग्जाम को लेकर डिटेल साझा किए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी विवरण को आप यहां चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Special Exam: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा विवरण, यहां करें चेक

BSEB, Bihar Board Intermediate Special Exam 2022: बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं यानी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल स्पेशल एग्जाम यानी बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 को लेकर विवरण सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से शेयर किया गया है। बिहार बोर्ड की के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी साझा की गई है।

इस परीक्षा को 25 अप्रैल 2022 से 4 मई 2022 तक दो पालियों में आयोजित किया जाना है और इसके लिए कुल मिलाकर 105 परीक्षा केंद्रों की स्थापना भी की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ विद्यार्थियों या उम्मीदवारों की बात करें तो यह संख्या 46,988 है जिसमें से 22,378 छात्राएं और 24,610 छात्रों को शामिल किया गया है।

अगर बिहार राज्य के अंदर परीक्षा केंद्रों की बात करें तो पटना जिला में ही कुल मिलाकर 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और यहां शहर में 1564 छात्र और 1510 छात्राएं यानी कुल मिलाकर 3,074 उम्मीदवार अपनी परीक्षा देने वाले हैं। यहां आप बिहार बोर्ड की ओर बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 के संबंध में जारी हुआ वीडियो देख सकते हैं।

परीक्षा का संचालन सफल और सुनियोजित व्यवस्थित तरीके से किया जाए इसके लिए बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।

कोई भी आपत्ति होने की स्थिति में टेलीफोन नंबर को भी जारी किया गया है और उम्मीदवार 0612-2232227 या फिर 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कंट्रोल रूम से जुड़े हुए नंबर हैं। सोमवार को दिनांक 25-04-2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विस्तृत डिटेल्स के लिए ऊपर दी गई वीडियो देखी जा सकती है।

End of Article