Bihar Board 12th Result 2022: घोषित हुए बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 01:26 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। bseb result 2022 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जारी किया गया है। छात्र यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2022: घोषित हुए बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2022 on biharboardonline.com: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम biharboardonline.com पर जारी हो गया है। 2022 के सेशन के रिजल्ट में पास होने में लड़कियों ने बाजी मारी है हालांकि टॉपर इस बार लड़के हैं। साइंस में इस बार 77.79 प्रतिशत लड़कियां और 79.81 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इससे पहले 3 मार्च को 12वीं कक्षा के लिए आंसर की जारी हुई थी, जिन पर 6 मार्च तक ऑब्जेक्शन यानी आपत्ति जताने का मौका था। बीएसईबी 12वीं परीक्षा 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थीं।

Bihar Board 12th Result 2022 Roll Number wise: check here (रोल नंबर वार 12वीं बिहार बोर्ड रिजल्ट)

दोनों कक्षाओं के लिए रिलीज हुई आंसर-की को लेकर ऑब्जेक्शन खत्म होने के बाद अब छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यहां आप बिहार बोर्ड के परिणाम जारी होने का क्रम देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - Bihar Board 12th Result 2022 Direct Link: check marks here

बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022: इन स्टेप्स से करें चेक

  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर RESULTS नाम के बटन पर क्लिक करेंं
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • बीएसईबी परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की ओर से रिजल्ट की 3 बजे आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई। अगर आप प्रेस कॉन्फ्रेंस देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक की मदद से ऐसा कर सकते हैं।

13.5 लाख छात्रों का आया रिजल्ट:

1 से 14 फरवरी तक आयोजित हुई बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जबकि बिहार बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थी। सभी टॉपर्स की कॉपियां मंगवाने के बाद बोर्ड में एक्सपर्ट के समक्ष हैंड राइटिंग का मिलान भी कराया गया। इसके बाद वाइवा और लिखित टेस्ट भी लिया गया। 

End of Article