Bihar Board 12th Result 2022: घोषित हुए परिणाम, यहां करें चेक और जानें किस स्ट्रीम में कितने प्रतिशत हुए पास
Bihar Board BSEB 12th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB या बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर इंटरमीडिएट के नतीजे ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।
Bihar Board BSEB 12th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीन बजे का समय रिजल्ट जारी करने के लिए रखा था लेकिन कुछ वक्त देर से परिणाम जारी हो सका।
Bihar Board 12th Result 2022 Direct Link: Check marks here
छात्र ध्यान दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उत्तीर्ण मानदंड 33 प्रतिशत है। छात्रों को प्रमोट करने के लिए थ्योरी पेपर में 70 में से 21 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 अंक हासिल करने होते हैं।
Bihar Board Inter Result 2022 Roll No Wise | BSEB Inter 12th Result: Download marksheet Link
Bihar Board 12th Result 2022 Live - स्ट्रीम वाइज पासिंग पर्सेंटेज
आर्ट्स में कुल पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों का 81.28% और लड़कों का 76.66 फीसदी रहा। कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.99%, लड़कों का 88.52% और कुल पास प्रतिशत लगभग 90% है। साइंस में बीएसईबी इंटर पास प्रतिशत 79.8% है।
Bihar Board 12th Result 2022 Live - सभी स्ट्रीम के एक साथ रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए छात्रों को biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स एक साथ जारी किया गया है।
Bihar Board 12th Result 2022 Live - 12वीं में इतने प्रतिशत हुए पास
इस साल बीएसईबी कक्षा 12वीं इंटर के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.15% दर्ज किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 भी biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है।
Bihar Board 12th Result 2022 Live - आंसर की के खिलाफ चुनौती का था मौका
ये परिणाम उत्तर कुंजी में उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद घोषित किए गए है। बता दें, कक्षा 12वीं की आंसर की 3 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 6 मार्च को आंसर की के खिलाफ चुनौती देने का मौका दिया गया था।
बीएसईबी इंटर रिजल्ट करें चेक
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। हालांकि, ओवरलोड की वजह से ल वेबसाइट क्रैश हो गई थी, लेकिन कुछ देर बाद से रिजल्ट आसानी से देखे जा सकते थे। जिन छात्रों ने अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया वे इस लिंक से कर सकते हैं चेक - Bihar Board 12th Result 2022
Bihar Board Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड रिजल्ट
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट लिंक' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नई विंडो में, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
स्टेप 5: डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
बिहार इंटर का रिजल्ट: प्रेस कांफ्रेंस से नतीजे घोषित
बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज दोपहर 3 बजे शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार की मौजूदगी में इंटर का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई।
Bihar Inter Result: 13.5 लाख छात्रों का रिजल्ट
बिहार बोर्ड परिणाम जल्द बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी हुआ है। इस साल लगभग 13.5 लाखों को छात्र बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।
बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम: 4.5 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट क्लास
बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2022 में घोषित कुल 4 लाख 52 हजार से ज्यादा छात्रों ने प्रथम श्रेणी 5 लाख 10 हजार छात्र ने दूसरी श्रेणी और 99 हजार से ज्यादा छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की है। परीक्षा में कुल 13,25,749 छात्र शामिल हुए थे।
Bihar Board Inter result: महिला और पुरुषों का पास प्रतिशत
लड़कों ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी स्ट्रीम में टॉप किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 77.79 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 79.8 प्रतिशत और वाणिज्य में 93.8 प्रतिशत है। लड़कों का 88.5 प्रतिशत था और कला वर्ग में 81.2 प्रतिशत, जहां लड़के का पास प्रतिशत 76.6 प्रतिशत था। लड़कों का 78 प्रतिशत जबकि कुल पास प्रतिशत 83.4 प्रतिशत है।
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड कॉमर्स के टॉपर
बिहार बोर्ड परीक्षा में अंकित कुमार गुप्ता ने 94.5 प्रतिशत के साथ परीक्षा में टॉप किया है। विनीत सिन्हा और पीयूष कुमार ने 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और मुस्कान सिंह, अंजलि कुमारी ने 94 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
रिक्शा चालक के बेटे हैं संगम राज
बिहार बोर्ड 12 वीं के ऑर्ट्स के टॉपर संगम राज गोपालगंज के रहने वाले हैं और उनके पिता ई रिक्शा चालक हैं। उनके माता-पिता भी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। संगम कहते हैं कि इस मौके पर खुशी होना स्वभाविक है। भारतीय प्रशसनिक सेवा के अधिकारी बनने का सपना देख रहे संगम कहते हैं कि वे मेहनत और लग्न के बदौलत खुद का और अपने मां-पापा के सपनों को भी पूरा करेगा। इधर, संगम के स्टेट टॉपर बनने के बाद उसके दोस्तों और शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
BSEB 12TH 2022: कॉमर्स में पांच छात्रों बने टॉपर
बिहार बोर्ड के इंटर के नतीजों में इस साल कॉमर्स के 5 टॉपर्स रहे हैं। पहले नंबर पर अंकित गुप्ता को 94.6% अंक मिले। दूसरे नंबर पर तीन छात्र हैं। विनीत सिन्हा को 94.4% पीयूष कुमार को 94.4%, मुस्कान सिंह को 94% और तीसरे नंबर पर अंजलि कुमारी को 94% अंक मिले हैं।
कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका
यदि कोई छात्र बीएसईबी 2022 परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने में सक्षम नहीं है, तो वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जो बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी।
लड़कों ने किया टॉप
इस साल बिहार बोर्ड, बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 में तीनों स्ट्रीम में लड़कों ने टॉप किया है। साइंस फर्स्ट रैंक पर दो पुरुष टॉपर्स ने पहले स्थान को साझा किया है।
इस स्कूल से बना साइंस टॉपर
472 नंबर लाकर नवादा के सौरव कुमार बने इंटर साइंस में बिहार टॉपर। वह नवादा के कन्हाई लाल साहू महाविद्यालय के छात्र हैं।
14 फरवरी तक चली थीं परीक्षा
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2022 से शुरू हुई थी और 14 फरवरी तक चली थीं। 12वीं की परीक्षा के लिए राज्यभर के 13 लाख 45 हजार 939 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे। वहीं इस साल 15 हजार शिक्षकों ने इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया है।
साइंटस, आर्ट्स और कॉमर्स का ऐसा रहा रिजल्ट
बिहार के शिक्षा मंत्री ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में 80.15% छात्र हुए पास। इंटर कॉमर्स में 90.38 फीसदी छात्र हुए पास। इंटर साइंस में 83.7 फीसदी स्टूडेंट हुए पास। इंटर आर्ट्स में कुल 79.53 फीसदी छात्र हुए पास।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित
आर्ट्स फ़ैकल्टी में गोपालगंज के संगम राज ने 96.4 मार्क्स के साथ टॉप किया। साइंस फ़ैकल्टी में नवादा के सौरव कुमार ने 94.4 मार्क्स लेकर टॉप किया। कॉमर्स फ़ैकल्टी में पटना के अंकित गुप्ता ने 94.6 मार्क्स के साथ टॉप किया।
साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम जारी
बिहार बोर्ड इंटर की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2022 ) एक साथ जारी हुआ। मंत्री, शिक्षा विभाग विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित थे।
Bihar Board BSEB 12TH Result out: घोषित हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीन बजे का समय रिजल्ट जारी करने के लिए रखा था लेकिन कुछ वक्त देर से परिणाम जारी हो सका। onlinebseb.in, biharboardonline.com, biharboard.online.in, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com पर छात्र अपने नतीजे देख सकते हैं।
Bihar Board Result: हेल्पलाइन नंबर
अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे कक्षा 12वीं के छात्र किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है।
विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
मार्कशीट ऑनलाइन होगी उपलब्ध
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन कर रिजल्ट चेक करना होगा। राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी नतीजे घोषित करेंगे जिसके बाद मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध होगी।
Bihar Board BSEB Result 12th: वेबसाइट क्रैश तो यहां चेक करें रिजल्ट
अगर बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश हो गई है तो छात्रों को सलाह है कि वो घबराएं नहीं और थर्ड पार्टी वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करें।
- https://www.sarkariresult.com/
- http://www.indiaresults.com/select-state.htm
3 मार्च 2022 को आई थी प्रोविजनल आंसर की
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 3 मार्च 2022 को जारी कर दी गई थी। इस पर आपत्ति जताने या ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए छात्रों को 6 मार्च 2022 तक का समय छात्रों को दिया गया था। कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 के लिए व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक आयोजित की गईं।
30 मिनट में आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
अब से कुछ देर में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा और साथ ही बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट भी आ जाएगी। परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स का नाम, पास प्रतिशत और अन्य डिटेल्स जारी की जाएंगी।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा इनाम
1. बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। साथ में एक लैपटॉप और किंडल बुक रीडर भी दिया जाता है।
2. द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
3. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
10 दिन पहले रिजल्ट हो रहा जारी
बिहार बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल जहां 26 मार्च को घोषित हुआ था, वहां इस बार 16 मार्च को जारी होने जा रहा है। बिहार बोर्ड पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले रिजल्ट जारी कर रहा है।
Bihar Board 12th Result 2022: कुछ देर में बिहार बोर्ड परिणाम
कुछ देर में रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स का नाम, पास प्रतिशत और अन्य डिटेल्स जारी की जाएंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 बजे होगी शुरू
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 बजे शुरू होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंच कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है।
Bihar Board 12th Result 2022 Live - पुनर्मूल्यांकन के लिए देना होगा शुल्क
बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 घोषित होने के बाद, छात्र मामूली शुल्क के भुगतान के साथ आवेदन पत्र भरकर बीएसईबी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रही बात रिजल्ट की तो कुछ ही देर में जारी हो जाएंगे। आप biharboardonline.com से या timesnowhindi.com/education से रिजल्ट लिंक पा सकेंगे।
मार्कशीट के लिए अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से करना होगा संपर्क
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद अपनी मूल मार्कशीट के लिए अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में हर साल लगभग 13 लाख के आसपास छात्र शामिल होते हैं।
रिजल्ट में होगी यह जानकारी
बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 में यह विवरण शामिल होंगे- छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, विषयों की सूची, प्राप्त अंक, कुल अंक, पास प्रतिशत, परिणाम की अंतिम स्थिति।
यहां से देखें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आज 3 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट का ऐलान कर सकते हैं। बीएसईबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com के अलावा इस पेज पर बने रहें।

