Bihar Board BSEB 10th Answer Key 2022: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर-की , ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 05:19 PM IST

Bihar Board BSEB 10th Answer Key 2022: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है हालांकि यह प्रोविजनल आंसर की है लेकिन छात्र अपने नंबरों का अनुमान लगा सकते हैं। छात्र biharboardonline.com या नीचे दिए विवरण के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं...

Bihar Board BSEB 10th Answer Key 2022: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर-की , ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Board BSEB 10th Answer Key 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं आंसर की 2022 हाल ही में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। छात्रों को सूचित किया जाता है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर की पेपर में पूछे गए 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए है। इस अनंतिम कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है।

बीएसईबी मैट्रिक आंसर की 2022 आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि उम्मीदवार 11 मार्च, 2022 को शाम 5 बजे तक इस पर आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके बाद, ऑब्जेक्शन करने का पोर्टल बंद हो जाएगा और दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

छात्रों को यह भी सूचित किया जाता है कि बिहार बोर्ड ने कहा है कि यह केवल प्रोविजनल आंसर की है। डाउनलोड करने का तरीका नीचे है-

बीएसईबी 10वीं आंसर की 2022: कैसे जांचे

छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
होमपेज पर, 'BSEB Matric answer key and objection window' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
क्रॉस-चेक करने के लिए सभी उत्तर आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।


ध्यान रहे, जिन्हें लगता है कि आंसर की में कोई गलती है वे ही केवल ऑब्जेक्शन करें, साथ ही उचित प्रमाण भी दें कि आपके द्वारा उठाया गया ऑब्जेशन एकदम सही है।

बीएसईबी 10वीं आंसर की 2022 के खिलाफ जो भी ऑब्जेक्शन किए जाएंगे, उन्हें विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

End of Article