Bihar Board BSEB 12th Answer Key 2022: जारी हुई BSEB 12वीं आंसर की, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 03:46 PM IST

Bihar Board BSEB 12th Answer Key 2022: BSEB 12वीं आंसर की 2022 आज 3 मार्च 2022 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब 6 मार्च तक बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, तरीका नीचे देखें...

Bihar Board BSEB 12th Answer Key 2022: जारी हुई BSEB 12वीं आंसर की, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar Board BSEB 12th Answer Key 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB 12th Answer Key 2022 आज, 3 मार्च, 2022 को इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार BSEB 12th Answer Key 2022 अब आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.com पर देख सकते हैं। स्टेपवाइज BSEB 12th Answer Key 2022 देखने का तरीका नीचे बताया गया है।

इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति

BSEB 12th Answer Key 2022 उन परीक्षाओं के लिए है जो फरवरी में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। बीएसईबी के छात्रों को सूचित किया जाता है कि बोर्ड ने इस आंसर की पर आपत्ति विंडो खोल दी है और वे 6 मार्च, 2022 को शाम 5 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।

उम्मीदवार यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं और BSEB 12th Answer Key 2022 चेक कर सकते हैं-

BSEB 12th Answer Key 2022 कैसे चेक करें

  • उम्मीदवार biharboardonline.com पर जाएं
  • होमपेज पर, 'Answer Key & Feedback Portal of Intermediate Annual Exams 2022' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपत्तियां उठाने के लिए अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें व लॉगिन करें।
  • अब आप दिए गए उत्तरों को क्रॉस-चेक कर सकते हैं और आपत्तियां उठा सकते हैं, यदि कोई हो तो।
  • साथ ही, जरूरत पड़ने पर BSEB Class 12 Answer Key 2022 की एक कॉपी भी डाउनलोड व प्रिंट करें।

उम्मीदवारों को फिर से सूचित किया जाता है कि Bihar Board 12th Answer Key 2022 केवल प्रोविजनल आंसर की है। अब चूंकि 6 मार्च तक ऑब्जेक्शन किए जा सकते हैं, तो जाहिर है कि इस तारीख के दो चार दिन बाद Bihar Board 12th Final Answer Key 2022 जारी की जाएगी। यदि वेबसाइट लोड होने में समय लेती है, तो उम्मीदवारों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, कई बार पेज को रिफ्रेश करने के बाद आंसर की चेक की जा सकती है।

इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड ने राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी, इस परीक्षा के लिए करीबन 15 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

End of Article