Bank of India Recruitment 2022: बैंक में 696 पदों पर बहाली, इन खाली पदों पर हो रहीं भर्तियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 10:25 PM IST

Bank of India Bharti 2022: बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कुल 700 के करीब पदों पर बहाली होने जा रही है। इसके लिए विस्तृत अपडेट जानने के लिए यहां विवरण जान सकते हैं।

Bank of India Recruitment 2022: बैंक में 696 पदों पर बहाली, इन खाली पदों पर हो रहीं भर्तियां

Bank of India Recruitment 2022: बैंक आफ इंडिया की ओर से आईटी मैनेजर समेत कई पदों को लेकर कुल मिलाकर 696 वैकेंसी के लिए आवेदनों की मांग की गई है। इस पदों को लेकर आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in की मदद से 10 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया 2022 नोटिफिकेशन: इन खाली पदों पर भर्ती
अर्थशास्त्री, क्रेडिट एनालिस्ट सहित विभिन्न पदों के कुल मिलाकर 594 वैकेंसी पर रेगुलर बेसिस के तहत भर्तियां की जाएगी। इसके अलावा मैनेजर आईटी सहित कुल 102 रिक्त पदों पर भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के तहत की जाएगी।

अगर बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती को लेकर चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के प्रोसेस की मदद से किया जाएगा।

Bank of India Jobs Bharti 2022: आयु सीमा
बैंक ऑफ इंडिया के पदों पर आवेदकों की भर्ती आयु की गणना 1 दिसंबर 2021 से होगी। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के आवेदक को 5 साल की छूट भी दी गई है।

End of Article