AP EAMCET 2026 result OUT today: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी (AP EAMCET/EAPCET) 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने मंगलवार, 30 जून को AP EAMCET 2026 का रिजल्ट जारी हो रहा है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, विषयवार अंक, कुल अंक, योग्यता की स्थिति और रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत APSCHE से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
इस वर्ष AP EAMCET परीक्षा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU), काकीनाडा ने 12 मई से 20 मई 2026 के बीच कराया था। परीक्षा इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण यानी काउंसलिंग जल्द शुरू होने की संभावना है।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध AP EAMCET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य की जरूरतों के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
क्या है क्वालिफाइंग मार्क्स?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में सफल होने हेतु 160 में से कम से कम 40 अंक (25%) प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक की बाध्यता नहीं रखी गई है। अंतिम रैंक निर्धारित करने में AP EAMCET स्कोर को 75 प्रतिशत और इंटरमीडिएट (12वीं) के अंकों को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार है, जिसकी घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है।
