AIIMS Fellowship January 2027: मेडिकल क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम का प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत 34 अलग-अलग मेडिकल और सर्जिकल स्पेशलाइजेशन में कुल 93 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Fellowship January 2027 की प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। AIIMS की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कुल 93 सीटों में से 54 सीटें ओपन कैटेगरी के लिए और 39 सीटें स्पॉन्सर्ड कैटेगरी के तहत रखी गई हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और संबंधित विभाग की शर्तों के अनुसार फेलोशिप का विकल्प चुन सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रोग्राम के लिए योग्यता अलग-अलग फेलोशिप के हिसाब से तय की गई है। संबंधित विषय में MD/MS या उसके बराबर मान्यता प्राप्त डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ स्पेशलाइजेशन के लिए पोस्टग्रेजुएशन के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में सीनियर रेजिडेंट या समान पद पर तीन साल का टीचिंग अनुभव भी जरूरी है।
इसके अलावा, जिन फेलोशिप के लिए DM/M.Ch. की योग्यता निर्धारित है, उनके लिए संबंधित डिग्री होना आवश्यक है। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवार अपनी पसंद की स्पेशलाइजेशन की शर्तें जरूर जांच लें।
AIIMS Fellowship January 2027 Steps to Apply
उम्मीदवार सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। वहां Fellowship Programme January 2027 का प्रॉस्पेक्टस खोलकर योग्यता संबंधी जानकारी पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें। अपनी कैटेगरी और फेलोशिप स्पेशलाइजेशन चुनें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें। अंत में आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
