एजुकेशन

​RSSB Driver Trade Test का परिणाम जारी, 4508 उम्मीदवार अगले चरण में, जानें आगे क्या करना होगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक भर्ती के ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल 4508 उम्मीदवारों को अगले चरण में भेजा गया है।

Image

RSSB Driver Trade Test का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

राजस्थान में सरकारी ड्राइवर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक भर्ती के ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट 29 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए चुना गया है। इस बार कुल 4508 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि इस भर्ती के तहत वाहन चालक के कुल 2756 पदों को भरा जाना है।

ट्रेड टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण को भी पूरा करना होगा। बोर्ड के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्क्रूटनी की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इसका आखिरी दिन 12 नवंबर 2026 निर्धारित किया गया है।

RSSB Driver Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के Results या Latest Recruitment सेक्शन में जाएं।

3. यहां RSSB Driver Trade Test Result 2026 का लिंक खोजें।

4. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही PDF खुल जाएगी।

5. PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।

6. भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखें।

इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी जरूरी जानकारी और संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसके बाद बोर्ड की ओर से पात्रता की जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें और जानकारी
विवरणजानकारी
भर्ती का नामRSSB वाहन चालक भर्ती
विज्ञापन संख्या20/2024
कुल पद2756
ट्रेड टेस्ट रिजल्ट29 अक्टूबर 2026
अगले चरण के लिए चयनित4508 उम्मीदवार
स्क्रूटनी फॉर्म शुरू29 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख12 नवंबर 2026

आगे क्या करना होगा?

चयनित उम्मीदवार स्क्रूटनी फॉर्म समय रहते भर दें। साथ ही शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र तैयार रखें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी तारीख और निर्देशों के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article