एजुकेशन

NEET SS दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस तारीख को आएंगे एडमिट कार्ड

NEET SS December Exam 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET SS 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

Image

NEET SS दिसंबर 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NEET SS December Exam 2026 Schedule: मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET SS 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

NEET SS 2026 की जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को आवेदन और परीक्षा से जुड़ी तारीखों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि कोई जरूरी अपडेट छूट न जाए।
कार्यक्रमतारीख
इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी29 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू29 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख18 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी7 दिसंबर 2026
परीक्षा की तारीख11 और 12 दिसंबर 2026

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है CBSE का नया एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

NEET SS 2026 के लिए परीक्षा शुल्क 3,500 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार UPI, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे वापस लेने या फीस रिफंड कराने की सुविधा नहीं होगी। जमा की गई फीस को अगली परीक्षा के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसलिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन में अपना नाम, जन्मतिथि और दूसरी जानकारियां सही भरें। NBEMS के अनुसार, ऑनलाइन फॉर्म में दी गई जानकारी को ही अंतिम माना जाएगा। इसलिए फॉर्म जमा करने से पहले उसे अच्छी तरह जांचना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article