टेक एंड गैजेट्स

Samsung W27 का इंतजार हुआ खत्म, बाजार में आया 200MP वाला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग की तरफ से Samsung W27 को लॉन्च कर दिया गया है जो कि एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में भी आपको 200MP का पावरफुल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Image

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप सैमसंग के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो कि Samsung W27 है। बाजार में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Apple के लेटेस्ट iPhone Duo से होगी। सैमसंग का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन शानदार लुक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरा फीचर्स की वजह से जमकर चर्चा में है।

Samsung ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास गोल्ड फिनिश और आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा या नहीं इसको लेकर कंपनी ने फिलहाल

Samsung W27 को Galaxy Z Fold सीरीज के प्रीमियम मॉडल पर आधारित बताया जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का कैमरा और बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन है। कंपनी ने फिलहाल अभी इसे चीन के मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन भारत में जिस तरह से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज बढ़ रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है।

Samsung W27 का डिस्प्ले और प्रोसेसर

Samsung W27 में दो डिस्प्ले दिए गए हैं। फोन के बाहर की तरफ 6.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जबकि इसे खोलने पर 8 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन दिखाई देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung W27 में मिलेगा 200MP का कैमरा

कैमरा इस फोन की सबसे खास खूबियों में से एक है। Samsung W27 के पीछे तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 200MP का है, जिससे हाई-रेजोल्यूशन फोटो खींची जा सकती हैं। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन और अंदर की स्क्रीन, दोनों पर 10MP का कैमरा दिया गया है।

डिजाइन भी है बेहद खास

Samsung W27 का वजन करीब 215 ग्राम है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे सामान्य फोल्डेबल फोन से थोड़ा अलग लुक दिया है। इसमें रेड कलर के साथ गोल्डन फिनिश और ब्लू पैनल का विकल्प मिलता है। फोन के साथ कंपनी केवलर मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस भी दे रही है। इसके अलावा बॉक्स में 45W का चार्जर भी मिलेगा। यानी ग्राहकों को फोन के साथ कुछ जरूरी एक्सेसरीज भी मिलेंगी।

Samsung W27 की कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो Samsung W27 को चीन में 18,999 युआन की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 2.71 लाख रुपये बैठती है। वहीं, भारत में Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये बताई गई है। रैम की बात करें तो भारतीय मॉडल में 12GB RAM मिलती है, जबकि चीन में पेश किए गए W27 में 16GB RAM दी गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article