देश

Punjab Elections 2027: पंजाब चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, कल जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Punjab Elections 2027: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) को भेजी गई है। शनिवार सुबह 11 बजे PAC की बैठक होगी, उसके बाद फाइनल लिस्ट का ऐलान किया जाएगा।

Image

आम आदमी पार्टी की पहली सूची (फोटो साभार- aap)

Punjab Elections 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी शनिवार, 31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। भगवंत मान ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। वहीं पंजाब 'आप' अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

केजरीवाल का साथ हुई चर्चा

मान ने कहा, "आज पंजाब चुनाव के मद्देनजर कई उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई है। कई नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन नामों को आज शाम पीएसी के पास भेजा जाएगा। कल पीएसी की बैठक बुलाई गई है और पीएसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।" जानकारी के अनुसार, पहली लिस्ट में करीब 15 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) को भेजी गई है। शनिवार सुबह 11 बजे PAC की बैठक होगी, उसके बाद फाइनल लिस्ट का ऐलान किया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार भी जिताऊ और साफ छवि वाले चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में होने हैं। मतदान फरवरी-मार्च के आसपास होने की उम्मीद है। 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने अभी तक मतदान कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

2022 में पहली बार सत्ता में आई थी आम आदमी पार्टी

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार पंजाब में सरकार बनाई थी। 16 मार्च 2022 को भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अब पार्टी एक बार फिर सत्ता बरकरार रखने के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में जुट गई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article