CLAT 2027: देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) और अन्य प्रमुख लॉ कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 'कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज' ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट 2027 (CLAT 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 3 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर बिना किसी देरी के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यह परीक्षा भारत के टॉप लॉ संस्थानों में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
शैक्षणिक योग्यता और मापदंड
- यूजी (UG) कोर्स में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
- यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आरक्षित वर्ग (SC/ST) के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 40% रखे गए हैं। उन्हें 5 प्रतिशत अंकों की छूट की दी गई है।
- पीजी (PG) कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 50% निर्धारित है।
- क्लैट 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। यानी किसी भी आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CAT 2026 Registration Begins: CAT परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, iimcat.com पर करें अप्लाई
क्या है आवेदन शुल्क
श्रेणी के आधार पर क्लैट 2027 के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है। अगर उम्मीदवार सामान्य या ओबीसी श्रेणी का है तो आवेदन शुल्क 4000 रुपये है। यदि उम्मीदवार एससी, एसटी या आरक्षित श्रेणी से आवेदन शुल्क 3500 रुपये तय किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसलिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से किया जाएगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल करते हुए फीस पे कर सकते हैं।
क्लैट 2027 महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 03 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 06 दिसंबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - GK Question Answer: भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री से लेकर संविधान तक, क्या आप जानते हैं GK के इन 10 सवालों के जवाब
कैसे भरें CLAT 2027 का ऑनलाइन फॉर्म?
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद CLAT 2027 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - 'Register' विकल्प चुनकर अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करें और अकाउंट बनाएं।
स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद शैक्षणिक विवरण भरें और अपनी फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 5 - अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 6 - अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
