अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा 2026-27 बैच के लिए संशोधित तिथियों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बता दें कि डेट्स में बदलाव पूरे देश के सभी टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट कॉलेजों के लिए किया गया है। इन संस्थानों में बची हुई सीटों पर प्रवेश के साथ लेटरल एंट्री में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि की जानकारी के साथ-साथ प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए क्लासेज कब से शुरू होने वाली है, इसकी भी जानकारी दी गई है।
क्यों किया गया लास्ट डेट में बदलाव
बता दें कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा PGDM, PGCM समेत टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश से लेकर क्लास की नई तिथियों में संशोधन सुप्रीम कोर्ट द्वारा 12 अगस्त को दिए फैसले के आधार पर लिया गया है। बता दें कि AICTE द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाला रिवाइज्ड शेड्यूल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर जारी किया जाता है। यह सीधे तौर पर उससे जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, तकनीकी शिक्षा के लिए प्रवेश और काउंसलिंग का मूल ढांचा सुप्रीम कोर्ट के पुराने ऐतिहासिक फैसलों द्वारा तय किया गया है, जिसमें बिना अदालत की अनुमति के बदलाव नहीं किया जा सकता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AIBE 22 Registration 2026: एआईबीई 22 के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, यहां देखें आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और प्रोसेस
लेट एडमिशन वाले छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लास की सुविधा
क्योंकि 14 सितंबर तक रिक्त सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसे देखते हुए लेट एडमिशन लेने वाले छात्रों को पढ़ाई का कोई नुकसान न हो, इसलिए संबंधित संस्थानों पर छात्रों की सुविधा के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस का आयोजन किया जाएगा। इससे छात्र पीछे नहीं रहेंगे और वह भी समय से अपना कोर्स पूरा कर पाएंगे।

AICTE Academic Calendar 2026-27.
AICTE ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर 2026-27
AICTE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 14 सितंबर चुनी गई है। इसके साथ ही क्लास की नियमित शुरुआत 17 सितंबर से हो जाएगी। पूरे शेड्यूल इस प्रकार है -
| तकनीकी पाठ्यक्रमों की सीट रद्द करने और पूरी फीस वापसी की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
| तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू | 17 अगस्त 2026 |
| रिक्त सीटों के विरुद्ध छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2026 |
| नए प्रवेशित छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री प्रवेश की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar Rojgar Mela 2026: पटना में आज से शुरू होगा Job Fair, 20 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, जाने से पहले करें ये तैयारी
कैसे जरूरी है AICTE
AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) भारत में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट जैसी तकनीकी शिक्षा के नियमन, योजनाबद्ध विकास और गुणवत्ता मानक तय करने वाली सर्वोच्च वैधानिक संस्था है। देश के हजारों मान्यता प्राप्त संस्थान इसी के दिशा-निर्देशों पर संचालित होते हैं, जिनमें एडमिशन राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होता है।
