एजुकेशन

AIBE 19 Result 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया 19 परीक्षा पास करने के लिए क्या चाहिए पासिंग मार्क्स

AIBE 19 Result 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की 19 परीक्षा के लिए अनंतिम आंसर की 28 दिसंबर को जारी की गई थी। इसके बाद से रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है, जानें सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कितने होने चाहिए पासिंग मार्क्स

Image

AIBE 19 परिणाम 2024 को लेकर क्या है लेटेस्ट न्यूज

AIBE 19 Result 2024: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स जरूर पता होना चाहिए। हालांकि अभी रिजल्ट डेट को लेकर कोई खबर नहीं है, लेकिन 28 दिसंबर को अनंतिम आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद से परीक्षार्थी लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानें रिजल्ट आने के बाद सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कितने होने चाहिए पासिंग मार्क्स

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 22 दिसंबर को अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XIX या 19) का आयोजन किया था। इसके बाद हफ्तेभर के अंदर 28 दिसंबर को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई।

AIBE 19 Result 2024 Website, किस वेबसाइट से देखें परिणाम

AIBE 19 Result 2024 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर की जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद AIBE 19 Result 2024 Link को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा।

BCI ने कहा था जो परीक्षार्थी आंसर की में जारी किसी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, वे 30 दिसंबर तक 500 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति कर सकते हैं। प्रस्तुत आपत्तियों की समीक्षा के दौरान कोई आपत्ति वैध पाई जाती है, तो BCI शुल्क वापस कर देगा, और फाइनल आंसर की जारी करेगा।

कितना होना चाहिए पासिंग मार्क्स

वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर एक संदेश पड़ा है, जिसका अनुवाद है, "आपको सूचित किया जाता है कि AIBE-XIX exam के दौरान, QP Booklet numbers and OMR answer sheet serial numbers में कुछ विसंगतियां सामने आई हैं। कृपया आश्वस्त रहें कि आपके परिणाम का मूल्यांकन परीक्षा के दौरान दिए गए प्रश्नपत्र सेट कोड के आधार पर किया जाएगा, जिसे आपने OMR answer sheet पर अपनी लिखावट में भरा था। QP बुकलेट नंबर और OMR उत्तर पत्रक क्रमांक के बीच किसी भी तरह की विसंगति के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम सभी उम्मीदवारों से अनुरोध करते हैं कि वे शांत रहें और आश्वस्त रहें कि यह समस्या आपके परिणामों के मूल्यांकन को प्रभावित नहीं करेगी।" बार परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक चाहिए। एससी, एसटी और विकलांग उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article