एजुकेशन

AIAPGET 2026 Counselling: आयुष पीजी एडमिशन का शेड्यूल जारी, 26 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने AIAPGET 2026 के जरिए होने वाले दाखिलों का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर पूरा कैलेंडर देख सकते हैं।

Image

आयुष पीजी एडमिशन 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने AIAPGET 2026 के जरिए होने वाले दाखिलों का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर पूरा कैलेंडर देख सकते हैं। इस काउंसलिंग के माध्यम से सरकारी, केंद्रीय, सहायता प्राप्त संस्थानों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड यूनिवर्सिटी में उपलब्ध आयुष पीजी सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को तय समय के भीतर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर चॉइस लॉक करनी होगी।

प्रक्रियातारीख
सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन24–25 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान26 अक्टूबर–1 नवंबर, दोपहर 2 बजे तक
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग27 अक्टूबर–1 नवंबर, रात 11:55 बजे तक
सीट अलॉटमेंट2 नवंबर 2026
रिजल्ट3 नवंबर 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग4–13 नवंबर 2026
उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन14 नवंबर 2026

दूसरे राउंड का शेड्यूल

दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 16 से 19 नवंबर तक होगा। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 21 नवंबर को आएगा, जबकि कॉलेज में रिपोर्टिंग के लिए 22 से 26 नवंबर तक का समय मिलेगा।

तीसरे राउंड का शेड्यूल

तीसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 1 से 3 दिसंबर तक चलेगा। इसका रिजल्ट 5 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार 6 से 10 दिसंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे।

खाली सीटों के लिए भी मिलेगा मौका

तीन नियमित राउंड के बाद सीटें खाली रहने पर स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किए जाएंगे। इससे योग्य उम्मीदवारों को दाखिले का एक और अवसर मिल सकता है।

ऐसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार AACCC की वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं और PG Counselling 2026 का लिंक खोलें। इसके बाद जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें, निर्धारित फीस जमा करें और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स चुनकर चॉइस लॉक कर दें। आवेदन से पहले आधिकारिक शेड्यूल और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article