एजुकेशन

ISRO में टेक्निकल असिस्टेंट से MTS तक की वैकेंसी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

ISRO Recruitment 2026: इसरो ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2026 है। जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

Image

ISRO में टेक्निकल असिस्टेंट से MTS तक की वैकेंसी

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी पाने का नया मौका आया है। संगठन ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 97 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को रात 11:59 बजे तक फॉर्म जमा करना होगा।

ISRO की इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, नर्स, ड्राइवर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ समेत कई पद शामिल हैं। पदों के अनुसार वैकेंसी की संख्या नीचे दी गई है।

पद का नामवैकेंसी
टेक्निकल असिस्टेंट14
साइंटिफिक असिस्टेंट3
लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’3
नर्स ‘B’3
टेक्नीशियन ‘B’43
ड्राफ्ट्समैन ‘B’1
फायरमैन ‘A’2
लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’5
हेवी व्हीकल ड्राइवर ‘A’7
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)16
कुल पद97

कौन कर सकता है आवेदन

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में बीएससी और टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI जैसी योग्यता मांगी जा सकती है। नर्स और ड्राइवर पदों के लिए जरूरी प्रमाणपत्र, लाइसेंस या अनुभव भी आवश्यक हो सकता है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद की योग्यता और अन्य शर्तें जरूर देखनी चाहिए।

ISRO भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in या shar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Careers' सेक्शन खोलें।

3. संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article