बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग मूवी उड़ता तीर 23 अक्तूबर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस्ड ये स्पाई-कॉमेडी मूवी दर्शकों का ध्यान खींच रही है लेकिन इससे जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। असल में सेंसर बोर्ड ने इसे U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है लेकिन इसके एक सीन पर कैंची भी चलाई है। आइए आपको मूवी में लगे इस कट के बारे में अहम जानकारी देते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स
CBFC ने Udta Teer पर चलाई कैंची
अगर बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें सीबीएफसी ने उड़ता तीर को देखने के बाद मेकर्स को ये आदेश दिया है कि वो मूवी से भारतीय नक्शे पर खून के धब्बों वाला सीन हटा दें। सेंसर बोर्ड नहीं चाहता है कि मूवी में ऐसा सीन रहे जिसमें भारतीय नक्शे पर किसी भी प्रकार का धब्बा दिखाई दे। मेकर्स इस कट के लिए तैयार भी हो गए हैं। इसके साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को आदेश दिया है कि वो मूवी में एंटी स्मोकिंग डिस्क्लेमर भी डालें। Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...
डायलॉग या एक्शन सीन्स में नहीं होगा कोई बदलाव
सेंसर बोर्ड से सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, मेकर्स को शराब को लेकर भी डिस्क्लेमर यूज करने कहा गया है। अगर फिल्म के बाकी हिस्से की बात करें तो डायलॉग और एक्शन सीन्स में कोई बदलाव नहीं होगा। फिल्म में जरूरी बदलाव करने के बाद इसका रनटाइम 137.41 मिनट रह जाएगा। इसका मतलब है कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर मूवी 2 घंटे 17 मिनट की होगी।
नेपाल में बैन हो चुकी है Udta Teer
बीते दिनों ही ये खबर सामने आई थी कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर नेपाल में बैन हो चुकी है। नेपाल ने फिल्म को उनके देश के नियमों के मुताबिक सही नहीं पाया है, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।
