देश

CJP को बड़ी राहत, आशुतोष रांका और सौरभ दास को मिली जमानत, SEM कोर्ट ने सुनाया रिहाई का आदेश

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी।

Image

आशुतोष रांका और सौरभ दास को मिली जमानत (फाइल फोटो)

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के समक्ष सीजेपी नेताओं की हिरासत तीन बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पहले अपना फैसला सुरक्षित रखा। हालांकि, बाद में पुलिस की मांग को खारिज करते हुए आशुतोष रांका और सौरभ दास को सशर्त जमानत दे दी।

SEM कोर्ट में पेशी

आशुतोष रांका और सौरभ दास की न्यायिक हिरासत बुधवार को खत्म हुआ, जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सीजेपी नेताओं को जमानत मिल गई। दोनों ही 7 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद थे।

CJP नेताओं ने खटखटाया था HC का दरवाजा

इससे पहले दिन में, दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने उन्हें एसईएम के समक्ष निर्धारित सुनवाई के नतीजे का इंतजार करने और शिकायत बरकरार रहने पर अपीलीय अदालत का रुख करने को कहा।

सनद रहे कि जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित विरोध स्थल में कथित तौर पर प्रवेश और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों को 14 अक्टूबर को शुरुआत में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अदालत ने 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी, जो बुधवार को समाप्त होनी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article