एजुकेशन

AFCAT 2 Result 2024: जारी हुआ एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

AFCAT 2 Result 2024, Sarkari Result 2024: भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से AFCAT 2 Result 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AFCAT 2 Result 2024

AFCAT 2 Result 2024, Sarkari Result 2024: भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डारेक्ट लिंक से भी AFCAT 2 Result 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

AFCAT 2 Result 2024: अगस्त में हुई थी परीक्षा

एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 9 अगस्त, 10 अगस्त और 11 अगस्त 2024 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download AFCAT 2 Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • फिर AFCAT 2 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

AFCAT 2 Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय वायु सेना में AFCAT Entry के माध्यम से फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में 304 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री के तहत फ्लाइंग ब्रांच में CDSE और AFCAT रिक्तियों में से 10% सीटों पर भर्ती की जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article