एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने आरआरबी क्लर्क मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024.

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने आरआरबी क्लर्क मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Mains Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 6 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 5585 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article