Mumbai News: बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की ये तस्वीरें मुंबई से सटे अंबरनाथ से आई हैं जहां बैलों की दौड़ को लेकर कुछ लोगों ने शर्त लगाई थी लेकिन इसी दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते वहां गोलियां चलने लगीं। सामने आए Video में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे सफेद कमीज में एक शख्स आगे बढ़ रहा है और लगातार फायरिंग करता हुआ नज़र आ रहा है। ठीक उसी वक्त दूसरे ओर से भी गोलियां चलाई जा रही हैं। यानि गोली का जवाब गोली से ही दिया जा रहा है।
मची भगदड़
वीडियो में दिख रहा है कि सफेद कमीज पहने शख्स के साथ की एक चेक वाली शर्ट पहने हुए आदमी भी है। उसके हाथ में भी पिस्टल है और मौका मिलते ही उसने भी फायरिंग कर दी। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई मौके पर भगदड़ मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस लगातार तहकीकात कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
खबर के मुताबिक, अंबरनाथ MIDC में सुदामा होटल के नजदीक फायरिंग हुई फायरिंग की इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। कहा जा राह है कि पनवेल के पंढरीशेठ फड़के और कल्याण के राहुल पाटिल के बीच बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता के दौरान किसी बात को लेकर जमकर बहस हुई जिसके बाद फड़के समूह के लोगों ने पाटिल समूह के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके के बाद पाटिल गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों गुटों में हुई फायरिंग की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया और वो भागते हुए नजर आए। 15-20 राउंड हुई फायरिंग के बाद मौके पर शिवाजी नगर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
