क्राइम

लॉरेंस बिश्नोई के ठिकानों पर NIAकी रेड, बड़ी योजना पर काम कर रहा है गृह मंत्रालय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Nov 29, 2022, 09:14 AM IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुख्यात बदमाशों को दक्षिण भारत के जेलों में शिफ्ट किया जा सकता है।

Image

पंजाब की जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब की जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
  • सिद्धू मूसेवाला केस में आया है नाम
  • जेल से नेटवर्क चलाने का मामला

एनआईए ने मंगलवार सुबह दिल्लीराजस्थान और हरियाणा में बिश्नोई के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कुछ दिनों पहले ही पंजाब के जेल से लॉरेंस को दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय पूछताछ के लिए लाया गया था. गैंगस्टर से हुई पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया है. हाल ही में NIA ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर 25 से ज्यादा गैंगस्टरों की लिस्ट दी थी, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुख्यात 25 से गैंगस्टरों के नाम थे। केंद्रीय एजेंसी ने गृह मंत्रालय से गुजारिश की गई है कि इन सभी गैंगस्टर को उत्तर भारत की जगह दक्षिण भारत के जेलों में शिफ्ट किया जाए।

नेटवर्क तोड़ने का प्लान

गैंगस्टर के जेल नेटवर्क को तोड़ने के लिए बन रहा है एक नया प्लान केंद्रीय गृहमंत्रालय (MHA ) के नेतृत्व में तैयार हो रहा है एक विशेष प्लान नार्थ राज्यों के गैंगस्टर को साउथ के राज्यों में स्थित जेलों में ट्रांसफर करने की बनाई जा रही है। NIA के सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि बड़े स्तर के गैंगस्टर जेल जाने के बाद जेल के अंदर ही बना लेते है और अपने नेटवर्क को चलाते हैं। इन गैंगस्टर के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जरूरी है कि इन्हें उत्तर भारत से दूर कहीं और जेल में शिफ्ट किया जाए।

इन राज्यों में छापेमारी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित ठिकानों पर NIA की राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की गई थी। कुछ दिन पहले ही पंजाब जेल से लॉरेंस को दिल्ली NIA मुख्यालय लाया गया था । गैंगस्टर से पूछताछ के बाद ही एनआईए ने चलाया सर्च ऑपरेशन हाल ही NIA ने 25 गैंगस्टरो की लिस्ट गृह मंत्रालय को सौंपी। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई , नीरज बवाना और टिल्लू से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article