क्राइम

जब तांत्रिक मुश्ताक अली के पास बच्चे के लिए पहुंची महिला, ऐसा धुआं किया उत्पन्न कि हो गई बेहोश और फिर लूट ली इज्जत

नौहझील थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कस्बे के ही एक तांत्रिक मुश्ताक अली पर शनिवार को दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को निकाह के आठ साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ, तो उसकी ननद उसे कथित तांत्रिक मुश्ताक अली के पास इलाज के लिए ले गई।

Image

मथुरा में तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से बलात्कार (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

मथुरा जनपद में नौहझील कस्बा निवासी एक विवाहिता को तंत्र-मंत्र के माध्यम से मां बनाने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को सोमवार शाम उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चा नहीं हो रहा था

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कस्बे के ही एक तांत्रिक मुश्ताक अली पर शनिवार को दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को निकाह के आठ साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ, तो उसकी ननद उसे कथित तांत्रिक मुश्ताक अली के पास इलाज के लिए ले गई।

ननद लेकर गई थी

रावत ने बताया कि तांत्रिक ननद को बाहर बैठाकर पीड़िता को कमरे के अंदर ले जाया गया और वहां ऐसा धुआं उत्पन्न किया कि वह अर्ध बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर तांत्रिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article