क्राइम

प्रेमी ही निकला हैवान, शराब पिला दोस्तों के साथ दिया बैठा; बारी-बारी से सभी ने किया बलात्कार

भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला का इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ही महिला को अपने साथ स्कूल ले गया था, जहां पर उसके दोस्त भी मौजूद थे, सभी ने पहले शराब पी और फिर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Image

शिक्षा के मंदिर में महिला को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

उत्तराखंड में एक महिला का प्रेमी ही ऐसा हैवान निकला कि महिला को दोस्तों के हवाले कर दिया। महिला विरोध न कर सके और उसकी आवाज कोई नहीं सुन सके, इसके लिए एक स्कूल में पहले सब जमा हुआ। आरोपी प्रेमी बहाने बनाकर महिला को लेकर वहां पहुंचा और महफिल सजा दी, सबने शराब पी, महिला को भी पिलाई गई और फिर सबने मिलकर बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया।

4 आरोपी गिरफ्तार

रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शिक्षा के मंदिर में एक महिला को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद पुत्र अजीज अहमद , सोहलपुर गांव निवासी हिमांशु सैनी पुत्र मनीष कुमार सैनी, रजत पुत्र जगपाल और नीरज पुत्र सतपाल नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सबने पी थी शराब

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला का इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके साथ महिला हद्दीपुर गांव स्थित एक स्कूल में पहुंची थी। जहां पर महिला के प्रेमी के द्वारा अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी गई और महिला को भी शराब पिलाई गई है।

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जिसके बाद पांच आरोपियों के द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद महिला को आरोपी स्कूल में ही छोड़ कर फरार हो गए है। जिसके बाद महिला के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनमें से चार आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अब फरार चल रहे पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article