क्राइम

अब क्या करेंगे अखिलेश? कन्नौज रेप केस में मैच हो गया नवाब सिंह यादव का DNA,पीड़िता की बुआ ही रची थी साजिश

घटना वाले दिन कन्नौज के तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था। यहीं पर पीड़िता के साथ रेप की कोशिश हुई थी।

Image

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह का डीएनए सैंपल मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • कन्नौज रेप केस में सपा नेता है आरोपी
  • सपा नेता का डीएनए सैंपल हुआ मैच
  • कन्नौज रेप केस में बीजेपी के निशाने पर है अखिलेश

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेप केस में सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल मैच हो गया है।उत्तर प्रदेश पुलिस को कन्नौज जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव की डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें आरोपी का सैंपल मैच पाया गया है। इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी निशाने पर हैं, भाजपा के नेता, सपा प्रमुख से जवाब मांग रहे हैं।

अदालत के आदेश के बाद हुआ था DNA टेस्ट

एसपी अमित कुमार के अनुसार, नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल मैच हो गया है, जिससे अपराध में उसकी संलिप्तता की पुष्टि होती है। इस साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। डीएनए सैंपल 16 अगस्त को एकत्र किया गया था। अदालत के आदेश के बाद कन्नौज पुलिस ने 16 अगस्त को यादव से डीएनए सैंपल लिया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिला जेल में डॉक्टरों की एक टीम ने सैंपल लिया था। कन्नौज सदर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) कमलेश कुमार ने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान जज के कहने पर यादव ने अपना डीएनए सैंपल देने पर सहमति जताई थी।

लड़की को बुआ ही लेकर आई थी सपा नेता के पास

मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी का पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव एक निजी शिक्षण संस्थान चलाता है, यहां पर लड़की को लेकर उसकी बुआ पहुंची थी। नाबालिग को नौकरी दिलाने के बहाने बुआ उसे लखनऊ से लेकर उसके कॉलेज पहुंची थी, जहां पर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई थी।

चीखती रही लड़की, बुआ करती रही इग्नोर

रेप पीड़िता ने ही पुलिस को कॉल करके बुलाया था। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो नवाब सिंह आपत्तिजनक हालत में था और पीड़िता की बुआ भी वहां मौजूद थी। पीड़िता अंदर से बुआ को बुला रही थी, लेकिन बुआ बाहर चुपचाप खड़ी थी। पुलिस ने तभी नवाब सिंह को हिरासत में ले लिया था और जांच शुरू कर दी थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article