क्राइम

गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार, AGTF लाएगा भारत; लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग से क्या है कनेक्शन?

जग्गा को कनाडा-अमेरिका सीमा के पास अमेरिकी एजेंसियों ने पकड़ लिया और वह वहां हिरासत में है और उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए सक्षम स्तर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image

गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार (फोटो-ट्विटर)

जयपुर : राजस्थान और पंजाब में अनेक मामलों में वांछित गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना व समन्वय पर यह कार्रवाई की गई है। लॉरेन्स विश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी और वर्तमान में रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को पकड़ा गया है।

विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां कर रहा था संचालित

अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के धुरकोट का रहने वाला जगदीप लंबे समय से विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था। एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. ने बताया कि जग्गा के खिलाफ राजस्थान की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे और एजीटीएफ की टीम ने उसके विदेशी नेटवर्क की जानकारी जुटाकर संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रयास के बाद जग्गा को कनाडा-अमेरिका सीमा के पास अमेरिकी एजेंसियों ने पकड़ लिया और वह वहां हिरासत में है और उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए सक्षम स्तर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article