क्राइम

शर्मनाक! 11 साल की बेटी के साथ बाप ने किया कई बार बलात्कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 01:13 PM IST

असम के नगांव जिले में एक बाप ने अपनी बेटी के साथ कई बार बलात्कार किया। जब बच्ची की मां को इसे रोकने के लिए समाज की तरह से उसे कोई मदद नहीं मिली तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Image

बाप ने किया बेटी का रेप

Photo : iStock

नगांव (असम) : पूर्वोत्तर राज्य असम के नगांव जिले में 11 साल की एक बच्ची के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। नाबालिग लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टीओआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पिता बेटी का रेप करने के बाद घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर, लड़की की मां ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया, लेकिन उचित प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में उसने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर, स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और अधिकारी को सूचित किया।

शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article