Kerala: उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग लड़की के साथ केरल के कोझिकोड (Kozhikode) में चार लोगों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप (
कोझिकोड में नाबालिग लड़की का चार लोगों ने किया गैंगरेप
इसके बाद आरपीएफ (RPF) ने कसाबा थाने को सूचना दी, जहां से पुलिस आई और पांचों को अपने साथ थाने ले गई। वहां पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए चार लोगों की पहचान इकारार आलम (18), अजाज (25), शकील शाह (42) और इरशाद (23) के रूप में हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संयोग से सभी आरोपी भी पीड़िता की तरह यूपी के मूल निवासी हैं।पुलिस के मुताबिक लड़की कोझिकोड जाने के लिए ट्रेन के सफर के दौरान चारों आरोपियों से मिली थी। चारों आरोपी पीड़िता से बात करने के बाद उसे पलायम बस स्टैंड के पास एक शिविर में ले गए और गुरुवार को पलक्कड़ रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि लड़की अपनी बहन से मिलने के लिए चेन्नई जा रही थी और जब वह चार लोगों से मिली तो उन्होंने उसे शादी के झूठे वादे पर कोझीहोकोड आने के लिए मना लिया।
