क्राइम

Andhra Pradesh: दारोगा ने रेप केस दर्ज करने से किया इनकार, मां-बेटी ने की आत्महत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:01 PM IST

Andhra Pradesh: अपमानित महसूस कर रही महिला और उसकी बेटी ने ठंडे पेय में कीटनाशक मिला दिया और अगले ही दिन इसे पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक नाबालिग लड़की के चाचा मुरली कृष्णा ने कहा कि जब हम शिकायत दर्ज करने गए तो सब इंस्पेक्टर ने दोनों के खिलाफ अपमानजनक तरीके से बात की और शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। सदमे और अपमान के कारण दोनों ने ठंडे पेय में कीटनाशक मिलाया और अगले ही दिन इसको पी लिया।

Image

रेप का मामला दर्ज नहीं करने पर महिला और उसकी बेटी ने की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS

  1. आंध्र प्रदेश में महिला और उसकी बेटी ने की आत्महत्या
  2. सब इंस्पेक्टर की ओर से रेप का मामला दर्ज नहीं करने पर की आत्महत्या
  3. सब इंस्पेक्टर निलंबित

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक पुलिस अधिकारी द्वारा रेप का मामला दर्ज करने से इनकार करने के बाद एक नाबालिग लड़की और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली। वहीं घटना का पता चलने के बाद पुलिस अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। मृतक महिला ने 12 सितंबर को एपी के एलुरु जिले के पेडावेगी पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया था, जिसने उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर उससे प्यार करने के बहाने यौन उत्पीड़न किया था।

रेप का मामला दर्ज नहीं करने पर महिला और उसकी बेटी ने की आत्महत्या

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उस समय सब-इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा जब महिला ने उससे उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने के बारे में सवाल किया, तो वह उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। साथ ही उसने उसे थाने न लौटने की चेतावनी भी दी थी।

अपमानित महसूस कर रही महिला और उसकी बेटी ने ठंडे पेय में कीटनाशक मिला दिया और अगले ही दिन इसे पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक नाबालिग लड़की के चाचा मुरली कृष्णा ने कहा कि जब हम शिकायत दर्ज करने गए तो सब इंस्पेक्टर ने दोनों के खिलाफ अपमानजनक तरीके से बात की और शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। सदमे और अपमान के कारण दोनों ने ठंडे पेय में कीटनाशक मिलाया और अगले ही दिन इसको पी लिया।

सब इंस्पेक्टर निलंबित

इसके बाद आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के पेडावेगी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सत्यनारायण को एक नाबालिग लड़की और उसकी मां की ओर से यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की शिकायत को स्वीकार नहीं करने पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article