Rajasthan Crime: वैसे तो अक्सर लोग कहते हैं कि नशा बुरी चीज है, लेकिन नशे में धुत होकर लोग जुर्म करते हैं, पाप करते हैं और हैवान बन जाते हैं। तो सवाल उठने लाजमी हैं। रिश्तों को इस कदर कलंकित कर देते हैं कि मां-बेटे के रिश्ते से भी लोगों का यकीन उठ जाए। राजस्थान के बूंदी जिले में एक व्यक्ति को नशे की हालत में अपनी मां से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
छोटे बेटे और बेटी के साथ थाने पहुंची पीड़िता
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब आरोपी (28) अपनी 52 वर्षीय मां के साथ गांव में अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ डाबी थाने पहुंची और आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने शुरुआती पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बेटे के साथ अपने भाई के घर गई थी लेकिन दोनों जब वापस लौट रहे थे, तो आरोपी व्यक्ति ने सुनसान जगह पर अपनी मां से दुष्कर्म किया।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) तरुणकांत सोमानी ने कहा, 'हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।' जरा सोचिए कैसे एक इंसान वहशी भेड़िया बन जाता है। जिस मां ने उसे इस दुनिया में लाया, जन्म दिया उसी को शिकार बनाने के लिए उसने नीचता की सारी हदें तोड़ दी। धिक्कार है, लानत है ऐसी औलाद पर...।
