देश

'सत्य निकेतन में इमारत गिरना दुखद', PM मोदी बोले- रेस्क्यू में जुटे अधिकारी, हादसे से प्रभावित लोगों की कर रहे मदद

Satya Niketan Building Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Satya Niketan Building Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। पीएम मोदी ने बताया कि हादसे के बाद संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

PM मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सत्य निकेतन में इमारत का गिरना बेहद दुखद और परेशान करने वाला है। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।''

भरभराकर गिर गई इमारत

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में प्राइवेट हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल हो रही 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार दोपहर ढह गई। इस हादसे में अबतक तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना के समय इमारत के अंदर 30 से 50 लोग हो होंगे। हालांकि, अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया है। पुलिस के अनुसार, मलबे से अब तक आठ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से दो को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article