Jitan Ram Manjhi Hospitalized: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री मांझी को शाम करीब पांच बजे आपातकालीन विभाग में ले जाया गया और रात करीब नौ बजे उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरी चिकित्सकीय जांच कर रही है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मांझी को डेंगू होने की आशंका है। हालांकि, एम्स की ओर से अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
