टीवी मसाला

'वो ट्रोलिंग डिजर्व नहीं करती थी'- Kriti Sanon के राखी एड विवाद पर Hina Khan ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2026, 09:47 PM IST

Hina Khan on Kriti Sanon Ad Controversy: कृति सेनन का राखी विज्ञापन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिना खान ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी और एक्टर्स की जिम्मेदारी को लेकर बात की है।

Image

हिना खान ने विवाद पर कही ये बात (Image Source: Pinterest/ Zoom)

Hina Khan on Kriti Sanon Ad Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का राखी विज्ञापन विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। विज्ञापन में एक्ट्रेस के कपड़ों और रक्षाबंधन को दिखाने के तरीके पर लोगों ने सवाल उठाए थे। मामला इतना बढ़ा कि ब्रांड को बाद में विज्ञापन हटाना पड़ा। कृति ने भी आलोचना पर अपनी बात रखी थी और बताया था कि उन्हें इस तरह की टिप्पणियां क्यों ठीक नहीं लगीं। अब टीवी और फिल्मों की एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इस बहस को सिर्फ एक विज्ञापन तक सीमित रखने के बजाय एक्टर्स की जिम्मेदारी और उनके पास मौजूद विकल्पों की बात की है। तो चलिए जानते हैं हिना खान ने क्या कहा।

हिना खान ने कही ये बात

एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में 'द4पीओवी' (The4POV) के एक एपिसोड में हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल और रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला के साथ कृति सेनन के राखी विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर बात की। एपिसोड में हिना ने कृति के राखी विज्ञापन विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कलाकारों के पास हमेशा अपनी मर्जी से किसी काम से पीछे हटने का विकल्प होता है। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी कुछ ब्रांड अपने क्रिएटिव को लेकर बहुत ज्यादा अड़ जाते हैं। वे चीजों को अपने तरीके से करना चाहते हैं। एक कलाकार के तौर पर आपके पास हमेशा ये विकल्प होता है कि आप उस काम से पीछे हट जाएं, खासकर जब आपको लगे कि इसका उल्टा असर हो सकता है। हो सकता है कि इस बारे में ठीक से सोचा नहीं गया हो या फिर उन्हें लगा हो कि बात इतनी बड़ी नहीं बनेगी, जितनी बाद में बन गई।'

'कृति सेनन की ट्रोलिंग नहीं होनी चाहिए थी'

हिना ने ये भी कहा कि जिस स्तर पर जो हुआ और जो हो रहा है, कोई भी इतना सब डिजर्व नहीं करता। एक चीज हो गई, आपने उसके बारे में इतना नहीं सोचा और ऐसा हो गया। लेकिन फिर लोग उसे जाने नहीं देते। बात बड़ी होती जाती है और बहुत बड़ी हो जाती है।' हिना खान ने आगे कहा कि 'जैसे मुझसे हिना के तौर पर पूछा जाएगा कि आपकी क्या राय है, तो मैं अपनी राय दूंगी। लेकिन साथ ही मुझे ये भी लगता है कि हम कलाकारों के पास हमेशा किसी काम से पीछे हटने का ऑप्शन होता है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article